फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुमका चौराहे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

विज्ञापन
hadsa shimla
विज्ञापन
पास बनवाकर पत्नी को दवा दिलाने बरेली आ रहे थे रामपुर के यामीन कुरैशी
विज्ञापन

बरेली/सीबीगंज। दिल्ली हाईवे पर झुमका चौराहे के पास गुरुवार तड़के रामपुर दिशा से आ रही बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। दंपती रामपुर के मिलक कस्बे के निवासी हैं, जो पास बनवाकर इलाज के लिए बरेली आ रहे थे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह मिलक के मोहल्ला अब्दुल्लापुर निवासी 45 वर्षीय यामीन क़ुरैशी अपनी पत्नी परवीन को दवा दिलाने बाइक से बरेली के निजी अस्पताल आ रहे थे। जीरो प्वाइंट चौकी परसाखेड़ा थाना सीबीगंज पर सामने से आते ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए बरेली भिजवाया। इसमें यामीन की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर रामपुर की ओर भागा, लेकिन दरोगा सहेंद्र मलिक और सिपाही अनुज चौहान ने बाइक से पीछा करके उसे फतेहगंज पश्चिमी के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें