फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अस्थायी पार्किंग स्थलों से हटवाया अतिक्रमण, प्रतिबंधित मार्गों पर दाैड़ रहे 16 ई-रिक्शा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को शहार में ऑटो व ई-रिक्शा के लिए बनाए गए अस्थायी पार्किंग स्थलों से अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ ही प्रतिबंधित मार्गों पर दौड़ रहे 16 ई-रिक्शा को सीज कर दिया। 27 ऑटो और ई-रिक्शा का चालान भी किया गया। अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

अस्थायी पार्किंग स्थलों पर अतिक्रमण की वजह से ऑटो व ई-रिक्शा चालक मनमाने स्थानों पर वाहन रोक देते हैं। बेतरतीब संचालन के कारण शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनती है। ई-रिक्शा व ऑटो के लिए जिन रूटों को प्रतिबंधित किया गया है, उन पर भी इनका संचालन हो रहा है। अमर उजाला ने रविवार के अंक में शहर की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सुध ली। रविवार सुबह से ही अभियान शुरू कर दिया गया। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर निगम को भी लिखा गया है। जो ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित मार्गों पर फर्राटा भरते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को अभियान में नगर निगम का भी सहयोग लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें