फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दिन पहले जला केबल नहीं बदला, एक ही फीडर पर डाल दिया दो का लोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो दिन पहले जला केबल बदलने के बजाय विद्युत निगम ने दो फीडरों का लोड एक पर डाल दिया। इस वजह से अमर उजाला व सिंधु नगर फीडर से जुड़े 1300 उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। अमर उजाला फीडर से जुड़े 300 बेड अस्पताल की आपूर्ति भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के सिंधु नगर फीडर की आपूर्ति दो दिन पहले केबल जलने से बाधित हो गई थी। इसके बाद अमर उजाला फीडर से ही दोनों फीडरों के उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जा रही है। लोड अधिक होने से हर घंटे 15 मिनट कटौती की जा रही है। जेई रवि भटनागर के मुताबिक एक ही फीडर पर लोड बढ़ने से क्षेत्रों में बिजली कटौती अधिक हो रही है। त्योहार पर कर्मचारियों के अवकाश के कारण काम नहीं हो सका है। सिंधु नगर फीडर मंगलवार तक ठीक होने की उम्मीद है।

त्योहार पर भी होती रही ट्रिपिंग, 24 घंटे में आठ से नौ घंटे कटौती
बकरीद पर भी बिजली कटौती के कारण जनता परेशान रही। आलम यह रहा कि बार-बार 15-20 मिनट की ट्रिपिंग की वजह से 24 घंटे में लोगों को आठ से नौ घंटे तक की कटौती झेलनी पड़ी। मुस्लिम बहुल जखीरा, किला, कटघर, मीरा की पैठ, रोहली टोला, सूफी टोला, काजी टोला, कुरैश नगर, शाहदाना, हजियापुर, सकलैन नगर, शाहबाद, बानखाना इलाकों में ज्यादा दिक्कत रही। यहां अब भी यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


लो वोल्टेज से भी परेशानी
हरूनगला उपकेंद्र से जुड़े कृष्णा नगर फेस-2 में दो दिन से लो वोल्टेज की समस्या है। यहां के लोगों ने कई बार शिकायत की, पर समाधान नहीं हुआ। घेर जाफर खां में बीते 24 घंटे से लो वोल्टेज आ रहा है। बजरिया इनायतगंज, कांकरटोला, बुखारपुरा फीडर पर भी एक फेस न होने के कारण लोड बढ़ गया है। लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है।

स्टाफ की कमी से हो रही दिक्कत
इन दिनों संविदा कर्मचारियों और अधिकारियों में खींचतान चल रही है। हाल ही में 11केवी वर्टिकल के एक्सईएन सुरेंद्र कुमार गौतम ने स्टाफ की डिमांड की थी, लेकिन कर्मचारी नहीं मिले। बिजली व्यवस्था बिगड़ने पर उन्हें तीन नोटिस भी मिल गए। परेशान होकर वह छुट्टी चले गए और अब अपना तबादला कराने की कोशिश में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें