फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़कों पर अतिक्रमण, 14 दुकानदारों पर कार्रवाई

विज्ञापन
आंवला। सडक पर सामान रखकर किया अतिक्रमण-संवाद
विज्ञापन
आंवला। नगर पालिका परिषद की टीम अतिक्रमण के खिलाफ सरगम तिराहे से भारतीय स्टेट बैंक चौराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करके मार्ग को संकुचित करने वाले 14 दुकानदारों से 1050 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम ने आगे अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। हालांकि इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने आई टीम को देखकर कई दुकानदारों ने खुद ही दुकान के बाहर रखा सामान दुकान के अंदर कर लिया तो कुछ दुकानदार सड़क पर सामान रखकर बेचते हुए पकड़े गए। पालिका की टीम ने दुकानदारों से साफ कह दिया कि जाममुक्त आवागमन के लिए लगातार अभियान चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए व्यापारी भी सहयोग करें। तभी सभी को ई-रिक्शों से मिलने वाले जाम से मुक्ति मिल सकती है। अतिक्रमण करने वाले कई दुकानदारों का सड़क पर रखा सामान भी पालिका की टीम ने जब्त कर लिया। हालांकि पालिका की टीम के जाने के बाद फिर से कुछ लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया।
इससे संबंधित कई दिनों से पालिका टीम को शिकायत मिल रही थी। राहगीरों से लेकर व्यापारी इससे निजात दिलाने की मांग कर रहे थे। नगर में आए दिन जाम की समस्या रहती है। इसको लेकर टीम ने अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान चलाकर नगर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा ताकि लोगों को आए दिन लगने वाले ई-रिक्शा जाम से भी मुक्ति मिल सके।
- जितेंद्र कुमार, ईओ

आंवला। सडक पर सामान रखकर किया अतिक्रमण-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें