फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी भूमि पर कब्जा, बना लिए शोरूम और अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान मुख्य बाजारों व सड़कों तक सीमित रहने से कॉलोनियों में सरकारी जमीन पर कब्जे बढ़ रहे हैं। राजेंद्रनगर में लोगों ने बिजली के खंभों तक को अपने निर्माण में समेट लिया है। कहीं अस्पताल परिसर में खंभा घिरा है तो कहीं शोरूम के अंदर से बिजली का खंभा निकल रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला की पड़ताल में गुलमोहर पार्क के पास एक अस्पताल परिसर में बिजली का खंभा घिरा मिला। वहीं, कपड़े के शोरूम का निर्माण खंभे तक कर लिया गया है। खंभा शोरूम के अंदर नजर आ रहा है। इससे बिजली संबंधी हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा, एक प्लॉट के बाहर बिजली का खंभा खड़ा है, जबकि आसपास के निर्माण को देखने पर जमीन पर कब्जे की स्थिति भी दिखाई देती है। सरकारी जमीन पर इस तरह निर्माण होने से सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा व बिजली विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़ रहे हैं।


टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। पहले संबंधित लोगों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी। - मयंक यादव, संयुक्त नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें