फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट अतिक्रमण

विज्ञापन
कैंट स्थित उज्जवल कॉलोनी में अवैध निर्माण ध्वस्त कराते अफसर - विज्ञप्ति
विज्ञापन
बरेली। कैंट के बीआई बाजार स्थित कर्मचारियों की उज्ज्वल कॉलोनी में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कैंट बोर्ड की टीम ने पक्की दीवारों, सीमेंट की चादरों से बनाए गए कमरे, झोपड़ियों समेत 30 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। इस दौरान कब्जेदारों से तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें भगाया।
विज्ञापन

एई आरके माहेश्वरी ने बताया कि कब्जेदारों के विरोध और कहासुनी के दौरान कैंट थाना पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। इसके बाद कब्जे हटाने का अभियान आगे बढ़ा। कर्मचारियों, उनके परिवारों, रिश्तेदारों और कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहाया गया। इसके बाद करीब दस सालों से अवैध कब्जे वाली एक एकड़ से ज्यादा सेना की भूमि को मुक्त कराया गया। अवैध निर्माणों में कई जगह बिजली के कनेक्शन चलते मिले। इन्हें पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को बुलाकर कटवाया गया। अभियान का सीईओ विवेक सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान जेई मनोज यादव, नमन त्यागी, एसआई दीप सक्सेना, राजेश एएसआई, एसआई मनोज तिवारी आदि कैंट बोर्ड के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें