फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल जारी, खंड विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन ब्लॉक मिशन प्रबंधकों ने लंबित मानदेय मांगा

Fri, 17 Apr 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज/अलीगंज। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन की कलमबंद हड़ताल बृहस्पतिवार से जारी है। मझगवां ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया। नौ सूत्रीय मांगे पूरी न होने पर पांच मई को विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों की मांगों में 14 माह के बकाया मानदेय का भुगतान, मनरेगा कार्यों की बेहतर निगरानी के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध कराने, न्याय पंचायत स्तर पर स्थानांतरण नीति लागू करने, रोजगार सेवकों को ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य से हटाने के लिए ग्राम सभा के सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत को अनिवार्य करने का प्रस्ताव, मृतक आश्रित कोटा लागू करने और कार्य चार्ट में अन्य कार्यों को जोड़ते हुए उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने की भी मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में राजेश कुमार सिंह, लालाराम कश्यप, दिनेश पाल, ओमधार सिंह, रजनेश कुमार सिंह, सुबोध कुमार, लालाराम कश्यप आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक मिशन प्रबंधकों ने लंबित मानदेय मांगा
शेरगढ़। ब्लॉक में कार्यरत ब्लॉक मिशन प्रबंधकों ने भी कई माह से लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र दिया है। उनका मानदेय 2023-24 और 2024-25 के अंतर्गत कई माह से बकाया है। कर्मचारियों को मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द भुगतान और भविष्य में नियमित भुगतान के साथ यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता और निश्चित यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं भी मांगी हैं। इस दौरान आशीष कुमार पटेल, भगवान दास, दौलतराम, सुनीता यादव आदि ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें