फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी के नौली ग्राम पंचायत में गबन, एक लाख रुपये की होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी ब्लॉक की नौली ग्राम पंचायत में एक ही जॉबकार्ड धारक के फोटो का कई बार इस्तेमाल कर हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। मनरेगा लोकपाल की जांच में घपले की पुष्टि होने पर ग्राम पंचायत पर एक लाख रुपये की रिकवरी सृजित की है। साथ ही, अभिलेख दुरुस्त न होने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) और राेजगार सेवक पर भी एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

जिला लोकपाल शिशुपाल सिंह ने बताया कि नौली ग्राम पंचायत के हरप्रसाद ने 13 मई को मनरेगा में घपलेबाजी की शिकायत की थी। उन्होंने बीडीओ से जांच रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने खुद 19 जून को ग्राम पंचायत नौली जाकर जांच की तो फाइलें अधूरी मिली थीं।
लोकपाल ने बताया कि 40 श्रमिकों की हाजिरी लगाकर रुपये निकाले गए हैं। मनरेगा के रजिस्टर भी गायब मिले। श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए एक ही व्यक्ति के फोटो को कॉपी कर उसे कई बार इस्तेमाल किया गया है। दो कार्यस्थलों पर नागरिक सूचना बोर्ड भी लगे नहीं मिले। एक व्यक्ति के फोटो को कई बार प्रयोग करने पर 10,080, सूचना बोर्ड नहीं मिलने पर 40 हजार रुपये और जॉबकार्ड में हेराफेरी कर गबन के आरोप में 48,702 रुपये अर्थदंड लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें