फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फजीहत : स्वास्थ्य विभाग ने जारी की वर्ष 2040 तक की कार्ययोजना, मची हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीएमओ कार्यालय से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) की वर्ष 2040 तक की कार्ययोजना जारी कर दी गई। पत्र वायरल हुआ तो विभाग की फजीहत शुरू हो गई। देर शाम सीएमओ के निर्देश पर पत्र संशोधित किया गया।
विज्ञापन

आरकेएसके के तहत इंटर कॉलेजों में किशोर और किशोरियों को शारीरिक बदलाव, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छता संबंधी जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य मंच आयोजित किया जाता है। इसी के लिए कार्यक्रम जारी कर 11 सितंबर को महिला और जिला चिकित्सालय के सीएमएस, जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी के चिकित्साधिकारियों को पत्र भेज दिया गया। 12 सितंबर को पत्र संबंधित अफसरों के पास पहुंचा तो वे चौंक गए। वर्ष 2040 तक हर साल सितंबर में एक स्वास्थ्य मंच आयोजित कराने पर चर्चाएं शुरू हो गईं। किसी ने पत्र स्वास्थ्य विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप पर डाल दिया जो वायरल हो गया। आरकेएसके इंचार्ज संजू कश्यप ने इसे टाइपिंग एरर बताते हुए कहा कि संशोधित पत्र कार्यालयों को भेज दिया गया है।

वायरल पत्र में कब, किस इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य मंच
15 सितंबर 2025 को सुशीला तिवारी राजकीय बालिका विद्यालय और 16 सितंबर को जीबी पंत इंटर कॉलेज बहेड़ी में शिविर लगेगा। क्रमवार 15 सितंबर को ही वर्ष 2026 में नबीनगर रकिया इंटर कॉलेज और 16 सितंबर को जीआईसी उमरसिया क्यारा में शिविर लगेगा। इसी तरह वर्ष 2040 तक जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों में स्वास्थ्य मंच आयोजित करने का प्रस्ताव है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें