मीरगंज। कस्बे के मोहल्ला खानपुरा में सोमवार शाम करंट लगने से 49 वर्षीय बाबू अली की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बाबू अली सोमवार शाम इन्वर्टर ठीक कर रहे थे। करंट लगने के बाद वह गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। संवाद
एचटी लाइन की चपेट में आकर ग्रामीण झुलसा, भर्ती
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव धंतिया में घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सोमपाल सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सोमपाल की पत्नी अनीता देवी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है और उनके तीन नाबालिग बच्चे हैं। पीड़िता ने पति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने और जिम्मेदार विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद