फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लो वोल्टेज आने पर बिजली कर्मी को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठाैरा। रिठौरा में लो वोल्टेज आने पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र घेर लिया। ऑपरेटर कामिल को बंधक बनाकर पीट दिया। पुलिस के पहुंचने के पहले ही ग्रामीण वहां से चले गए।
विज्ञापन

कामिल ने बताया कि मुड़िया अहमदनगर से लगभग दो दर्जन ग्रामीण मंगलवार रात नौ बजे उपकेंद्र पर आए और गांव में लो वोल्टेज की समस्या पर नाराजगी जताते हुए हंगामा करने लगे। डायल 112 पर काॅल कर पुलिस सहायता मांगी थी। करीब एक घंटे बाद पीआरवी पहुंची। रिठौरा पुलिस चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने पूरे मामले में कर्मचारी से जानकारी ली है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ लड़कों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद मारपीट भी की। उन्हीं में से किसी ने घटना का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। एसडीओ रिठौरा अरुण कुमार ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें