नवाबगंज। रिछोला किफायतुल्ला और चौखंडी गांव की राशन की दुकान का खुली बैठक में स्वयं सहायता समूह के नाम का प्रस्ताव पारित किया गया। अब ग्रामीणों का आरोप है कि प्रस्ताव को मानक के अनुसार नहीं तैयार किया गया है। अब गांव के दर्जनों लोगों ने प्रस्ताव को निरस्त किए जाने की मांग करते हुए एसडीएम और डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
रिछोला गांव के मो. सलीम, मो. आशिक, असलम, मो. हनीफ, रिजवान, शाकिर, नवी हसन, अय्यूब, शहनाज़, हुमा सहित दर्जनों लोगों ने गांव के सीमा स्वयं सहायता समूह से मिलीभगत कर उसके नाम का प्रस्ताव पारित किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को नियम विरुद्ध बताते हुए डीएम से इसे निरस्त कराने की मांग की है। इसके साथ ही विकासखंड क्षेत्र भदपुरा की ग्राम पंचायत चौखंडी में भी राशन की दुकान का प्रस्ताव स्वयं सहायता समूह को गुपचुप ढंग से किए जाने का विरोध करते हुए ग्राम के कई स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने इसे निरस्त किए जाने की मांग एसडीएम से की है। संवाद