फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मोहर्रम के जुलूस के दौरान बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, रूटवार अभियंताओं की तैनाती, फोन नंबर भी जारी

Wed, 25 Jun 2025 02:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मोहर्रम के जुलूसों के दौरान बिजली के तारों से खतरा बना रहता है। ऐसे में जुलूस के दौरान हादसों से बचने के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम ने इसके लिए अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हादसों से बचने के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मोहर्रम के 10 दिन तक अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। उनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। 

विज्ञापन


तखत या अलम के ऊंचे जुलूसों के तारों से टकराने की आशंका पर उपकेंद्र से तत्काल शटडाउन लिया जाएगा। जुलूस से पहले अभियंता अलम व तखत की ऊंचाई भी परखेंगे। दो दिनों में इसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। 

गीले डंडों का न करें इस्तेमाल
अक्सर तखत व ताजियों को बचाने के लिए कमेटियां डंडे से तारों को ऊपर करती हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए गीले डंडों का इस्तेमाल न करें। जहां तार बहुत नीचे हैं, उसे भी सूखे डंडे की मदद से ही ऊपर करें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, कहां किसकी रहेगी तैनाती
  • झुमका चौराहा, किला, बाकरगंज, हुसैनबाग और ईदगाह रूट पर अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार 9415901719, सत्येंद्र कुमार चौहान 9415901701, सहायक अभियंता अभिषेक कपासिया 8175925988, अवर अभियंता चंद्रमा प्रसाद 9415901709 और विश्वप्रताप 800921844। 
  • मठ की चौकी, कांकर टोला, जगतपुर तिराहा, मीरा की पैठ, चक चुंगी, फाइक एन्क्लेव रूट पर अधिशासी अभियंता अंकित गंगवार 9415901703, सहायक अभियंता अभिषेक सिंह 9415901721, अवर अभियंता नीरज पंवार 8445630842, जितेंद्र केसरवानी 8126797061।
  • गोविंदापुर, सनईया रानी, रामपुर रोड पर सहायक अभियंता रोहित कुमार 9415901715, अवर अभियंता नितिन सिंह 8004921844।
  • चौपुला चौराहा, कुतुबखाना चौक पर सहायक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता 9415901705, अवर अभियंता विकेश कुमार 9415901712, अवध नारायण पाल 9415901707।
  • किला क्रॉसिंग, नीम की चढ़ाई, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, आलमगिरीगंज, मठ की चौकी पर अधिशासी अभियंता रामलाल 9415901726, सहायक अभियंता रविंद्र कुमार 8005494255, अवर अभियंता इंद्रराज 9568966057।
  • वनखंडीनाथ मंदिर, जगतपुर रूट पर सहायक अभियंता विक्रांत सैनी 8005499584, अवर अभियंता पंकज कुमार 8273970727।
  • श्यामगंज, सैलानी रूट पर सहायक अभियंता पारस रस्तोगी 9415901794, अवर अभियंता मंजीत सिंह 9415115198।
  • जवाहर इंटर कॉलेज, गल्ला मंडी मस्जिद रूट पर सहायक अभियंता रविंद्र कुमार 9415901670, अवर अभियंता अजय यादव 9415901796।
  • मदानी पुलिया, शंकरलाल हलवाई चौराहा, गोल मार्केट में सहायक अभियंता ओपी कुशवाह 9415901704, अवर अभियंता सुशील कुमार 8005494017।
  • चौपुला पुल, सिटी स्टेशन, श्मशान भूमि रूट पर सहायक अभियंता एचएल सरोज 9415901730, अवर अभियंता प्रदीप कुमार 9415901711।
  • कोहाड़ापीर, बानखाना, गढ़ी चौकी रूट पर सहायक अभियंता विपुल कुमार शुक्ला 9415901723, अवर अभियंता अनिल कुमार गुप्ता 9450463220।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें