सिरौली। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए आंवला से आ रही एचटी लाइन में खराबी आ गई। इससे कस्बा और आसपास के गांवों में बुधवार की पूरी रात बिजली गुल रही। 12 घंटे बिजली न होने से गांव अंधेरे में डूबे रहे।
लोगों ने बताया कि आंवला से आ रही 33 केवी की लाइन में खराबी आ गई। बिजली आपूर्ति ठप रहने से सुबह में लोगों को पानी के लिए परेशानी से जूझना पड़ा। इस बीच तमाम लोग बिना स्नान करे मजबूरी में अपने काम पर चले गए। इस बीच क्षेत्र के लघु कारोबार अटा चक्की, आरा मशीन, वेल्डिंग मशीन अन्य कारोबार प्रभावित रहे। संवाद
कस्बे को शाहबाद की लाइन से जोड़े जाने की मांग
बता दें कि कस्बे के लोग एक अरसे से सिरौली को शाहबाद की लाइन से जोड़े जाने की मांग कर रहे हैं ताकि आपूर्ति सुचारू रूप से मिले। आंवला से सिरौली की दूरी 35 किमी है, जबकि शाहबाद की दूरी मात्र 12 किमी है। लंबी लाइन के चलते आए दिन खराब होती है। लोगों का कहना है कि शाहबाद से दूरी बहुत कम है। इस पर फॉल्ट होने पर खराबी जल्द ठीक हो सकेगी।