फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नीशियन ने जुड़वाया था बकायेदार का कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन, प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ ट्रांसफर
विज्ञापन

एक्सईएन की जांच रिपोर्ट में दोषी करार
बरेली। शाहदाना उपकेंद्र क्षेत्र में बकायेदारी में काटे कई कनेक्शन जुड़े मिलने की जांच में तकनीकी सहायक (टीजी-2) को दोषी पाया गया है। विभाग ने आरोपी कर्मचारी का ट्रांसफर कर सर्विस बुक में निंदा प्रविष्टि भी दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों पॉवर कारपोरेशन निदेशक विजय कुमार ने गोपनीय सूचना के आधार पर शाहदाना क्षेत्र में छापा मारा तो बकायेदारी में काटे गए ज्यादातर कनेक्शन बिना किसी भुगतान के जुड़े पाए गए। इससे गुस्साए निदेशक ने संबंधित स्टाफ पर कार्रवाई कर एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शाहदाना उपकेंद्र पर तैनात टीजी-2 अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया। इसके विरोध में टीजी-2 संगठन ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बिना अनुमति के शुरू हुए धरना प्रदर्शन पर प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने नाराजगी जताई। उन्होंने चीफ इंजीनियर तारिक मतीन से समीक्षा बैठक में पूछा कि यह सब कौन करा रहा है? प्रमुख सचिव के तेवर देख अफसरों ने टीजी-2 संगठन का आंदोलन खत्म करा दिया। साथ ही इस प्रकरण में जांच बैठा दी है। इसकी रिपोर्ट सोमवार सुबह आ गई। इसमें टीजी-2 अरविंद को ही दोषी बताया गया है। इसके आधार पर एक्सईएन विकास सिंघल ने टीजी-2 अरविंद को शाहदाना से हटाकर डीडीपुरम उपकेंद्र ट्रांसफर कर दिया। साथ ही सर्विस बुक मेें निंदा प्रविष्टि भी दी है। मगर इसके बाद पकड़े गए मामलों से संबंधित स्टाफ पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें