बिजली के पोल हटाते बिजली कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। सेतु निगम ने चौपुला चौराहे पर बिजली पोल शिफ्ट होते ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। शनिवार को पटेल चौक की ओर जाने वाली सड़क से बिजली के खंभे शिफ्ट करके नई लाइन खींचने का काम किया गया। इस दौरान यहां कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका गया।
चौपुला फ्लाईओवर के लिए पहले चौकी चौराहा की ओर से बिजली के खंभे और तार हटाए गए थे। इसके बाद किला और बुधवार को बिजली कर्मियों ने पटेल चौक की ओर पोल शिफ्ट करके नई लाइन खींचने का काम किया। बुधवार को ही किला रोड और कोठी की ओर बाकी बचे कुछ खंभों को भी हटा दिया गया। निर्माण कार्य में बाधा बन रहे बिजली के खंभों और लाइन के शिफ्ट हो जाने के बाद सेतु निगम ने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है।