फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 18 तो दूर 10 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है तो दूसरी तरफ बिजली कटौती की समस्या ने परेशानी बढ़ा दी है। जगह-जगह गर्मी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

बहेड़ी बिजली उपकेंद्र के गांव मानपुर, जाम, रूतमनगर, ढकिया ठाकुरान, सहपुरा, मवई समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें 12 घंटे भी बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं मिल पा रही है। रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिजली आती है और उसमें भी बीच-बीच में कई घंटों की कटौती हो जाती है। दिन में तो बिजली बिल्कुल भी नहीं आती है, जबकि मानपुर से थोड़ी दूरी पर स्थित गांव दौलतपुर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है। मानपुर क्षेत्र के गावों को दो भागों में बांट दिया है, जहां 12-12 घंटे बिजली दी जा रही है। उसमें भी भारी कटौती की जा रही है। इस तरह कटौती के बाद लोगों को मुश्किल से आठ व नौ घंटे ही बिजली मिल रही है।
इस भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इलेक्ट्रॉनिक साधन भी बंद पड़े हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ों का सहारा ले रहे हैं। लोगों ने रोष जताते हुए कहा है कि सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए दावे कर रही है, लेकिन गांवों में स्थिति बहुत खराब है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई आबिद हुसैन से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि ओवरलोड की समस्या की वजह से यह दिक्कत आ रही है, जब तक ओवरलोड रहेगा, तब तक यह समस्या बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें