फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गौरीशंकर गुलड़िया में पांच दिन से रात में गुल हो रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकयत पर बिजलीकर्मियों ने खड़े किए हाथ, बिजली मंत्री से की शिकायत
विज्ञापन



गुलड़िया। पुन्नापुर बिजली उपकेंद्र से संबद्ध गौरीशंकर फीडर के गांव गुलड़िया गौरी शंकर में पिछली पांच रातों से बिजली गुल हो रही है। शिकायत पर बिजलीकर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए। इससे परेशान लोगों ने एक्स पर बिजली मंत्री से शिकायत की है।



लोगों ने बताया कि गुलड़िया गौरी शंकर की विद्युत व्यवस्था पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है। व्यवस्था सुधार के लिए निगम की ओर से हाल ही 100 केवीए के स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन वह भी लोड के लिए कम पड़ गया। ऊपर से प्राइवेट कर्मचारी दिन भर तो सप्लाई को शटडाउन में गुजार देते हैं, शाम को सप्लाई मिलती है, तो ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर से एमसीवी हर 15 मिनट में ट्रिप हो जाती है, जिसके चलते सप्लाई बंद हो जाती है। इधर, पुन्नापुर के जेई राहुल रावत ने बताया कि बिजली चोरी के चलते ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है, जिसके कारण एमसीवी बार-बार ट्रिप हो रही है। बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाएंगे। संवाद
विज्ञापन




-



एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर खराब, रात में अंधेरा



फतेहगंज पूर्वी। विद्युत उपकेंद्र फतेहगंज पूर्वी के गांव उचसिया में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक हफ्ते पहले फुंक गया, लेकिन उसके बाद से अभी तक बदला नहीं गया। इससे करीब 30 परिवार के लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर बताया कि उनके गांव में एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर फुंक गया है लेकिन इसका समाधान अब तक नहीं हो पाया है। परेशान होकर ग्रामीणों ने एक्स पर ट्वीट कर शिकायत की है। गांव के पप्पू शर्मा, नीरज, पवन, अशोक, रामदीन, जगदीश, सोनू, मुकेश , सुरेंद्र, सूरजपाल, महिपाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से परेशानी है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया जा रहा है। घरों में अंधेरा पड़ा रहता है। पानी की किल्लत रहती है। गांव में चोरी होने का खतरा भी बना रहता है। अवर अभियंता रामसिंह ने बताया कि एक महीने पहले नया ट्रांसफार्मर लगवाया था। गांव वाले उसमें छेड़खानी करते रहते हैं। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें