फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 33 केवीए लाइन में फाल्ट से 18 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। शुक्रवार की रात 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने से पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इससे कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूब गया।
विज्ञापन

रिछा बिजली सब स्टेशन से शेरगढ़ होकर जाफरपुर सब स्टेशन तक विद्युत आपूर्ति होती है। यह 33 केवीए लाइन जंगल से होकर गुजरती है, जिससे आए दिन पेड़ों से तार टकराने से फाल्ट हो जाता है। घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। शुक्रवार की रात लगभग सात बजे रिछा के निकट 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया। विद्युत कर्मियों ने रात में ही फाल्ट ढूंढने का काफी प्रयास किया, पर अंधेरा होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। विद्युत आपूर्ति न होने से जाफरपुर बिजली घर से पोषित कस्बा सहित लगभग 160 गांव अंधेरे में डूब गए।
विज्ञापन

जेई संतोष कुमार ने स्वयं आज सुबह फिर विद्युत कर्मियों के साथ फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे फाल्ट मिल सका। इसको सही करने के बाद क्षेत्र को लगभग 18 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति मिल सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें