फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: आरोपियों के इलाके में रोस्टर बनाकर कार्रवाई करेगा विद्युत निगम, बिजली चोरी के आठ मुकदमे दर्ज

Thu, 02 Oct 2025 02:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बवाल कराने के जिन आरोपियों पर पुलिस, बीडीए और नगर निगम ने कार्रवाई की है, उन इलाकों में अब विद्युत निगम की टीम रोस्टर के अनुसार छापा मारकर बिजली चोरी को पकड़ेगी। कब, कहां और किस वक्त विद्युत निगम का छापा पड़ेगा, यह जानकारी गोपनीय रहेगी। एचआर और विजिलेंस की संयुक्त टीमें कार्रवाई करेंगी। 
विज्ञापन
पार्षद के यहां पकड़ी गई थी बिजली चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर की फिजा को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम और बीडीए के बाद अब विद्युत निगम भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। विद्युत निगम की टीमें छापेमारी करेंगी और अगर तारों में हलका कट भी लगा हुआ मिला तो नियमों का उल्लंघन के तहत उसे चोरी की श्रेणी में मापा जाएगा।

विज्ञापन


बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आईएमसी प्रमुख आरोपी मौलाना तौकीर के आवाह्न पर भीड़ जुटी थी। पथराव कर शहर की फिजा को बिगाड़ने का काम किया गया था। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा था। अब नगर निगम और बीडीए समेत पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई के तहत आरोपियों पर कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में अब विद्युत निगम भी इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उतर आया है। 

अधिकारियों के मुताबिक एचआर और विजिलेंस टीमें संयुक्त तौर पर इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। आरोपियों के घर पर छापेमारी कर बिजली चोरी को पकड़ा जाएगा, अफसरों के सख्त निर्देश हैं कि नियमों का थोड़ा भी उल्लंघन हुआ तो शहर की फिजा को बर्बाद करने वाले आरोपियों को बिल्कुल भी छूट ना दी जाए।
विज्ञापन


मुकदमे में नामजद व वीडियो के आधार पर पकड़े गए आरोपी शामिल
विद्युत निगम के इस विशेष अभियान में मुकदमे में नामजद व वीडियो के आधार पर पकड़े गए सभी आरोपी शामिल होंगे। इसमें डॉ. नफीस, नदीम समेत हजियापुर, फाईक एन्कलेव व अन्य आरोपियों के इलाकों को शामिल किया जाएगा। छुट्टियों के बाद इन आरोपियों के घर पर छापेमारी की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर एचआर टीम को भी दिशा निर्देश जारी हो चुके हैं।

विज्ञापन

उमान रजा के घर के पास पकड़ी गई थी चोरी
मंगलवार को बानखाना के रजा चौक में हुई बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान ई-चार्जिंग स्टेशन पकड़े गए थे। इसमें आठ मुकदमे दर्ज हुए थे, जिसमें पार्षद उमान रजा और उसके पिता नदीम का भी नाम शामिल है। मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद ही विद्युत निगम ने टीमें बनाकर आरोपियों के घर पर छापेमारी करेगी।

मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने कहा कि विद्युत चोरी पर लगाम लगाना हमारे रूटीन कार्रवाई में शामिल हैं। पार्षद के घर के आस-पास बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसके बाद ही टीमें बनाकर मुख्य इलाकों में छापा मारने की योजना बनाई गई है। अगर बिजली चोरी नहीं हुई है तो किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें