बकाया बिल जमा न करने पर काटे बिजली कनेक्शन
शीशगढ़। बकाया बिल जमा न करने को लेकर बिजली निगम की टीम ने सोमवार को कस्बे में जगह-जगह छापेमारी की। इसमें 46 बकाएदारों के कनेक्शन काट लिए गए। 37 उपभोक्ताओं ने ओटीएस स्कीम के तहत पंजीकरण कराया है।
बिजली निगम के अवर अभियंता संतोष शर्मा ने टीम के साथ कस्बे में बकाएदारों के घरों पर छापेमार कार्रवाई की। काफी समय से बकाया जमा न करने पर 46 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। जाफरपुर बिजलीघर पर प्रत्येक दिन शिविर लगाया जा रहा है। बकाएदार ओटीएस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। संवाद