एंटी करप्शन ब्यूरो के सीओ एमएम असगर और एसआई शैलेन्द्र सिंह आरोपी को लेकर थाने पहुंचे। देर रात उसका मेडिकल कराया गया। अधिकारियों ने बताया देर रात तक मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद बृहस्पतिवार को जेई को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस गिरफ्त में जेई राजेश कुमार ने साजिशन फंसाए जाने की बात कही।
बहेड़ी के अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश ने बताया कि जेई को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। विभागीय जांच होगी और जेई को निलंबित किया जाएगा।