बरेली। पावर कॉरपोरेशन ने इस बार दिवाली पर फाल्ट रहित सप्लाई देने का खास प्लान तैयार किया है। इसके तहत तीन दिन तक सभी उपकेंद्रों पर मोबाइल ट्रांसफार्मर और अतिरिक्त गैंग तैनात किए गए हैं। फाल्ट की सूचना देने के लिए एक कंट्रोल रूम खोला गया है। यह 24 घंटे काम करेगा।
कॉरपोरेशन ने नवरात्र पर हुए लंबे फाल्ट से सबक लेते हुए दिवाली पर सप्लाई संबंधी खास प्रबंधन किए हैं। तीन दिन यानी शनिवार 26 से 28 अक्तूबर तक 24 घंटे कंट्रोल रूम काम करेगा। प्रभारी संदीप सिंह रावत बनाए गए हैं। हेमंत, सरफराज समेत आठ टीजी-2 तकनीकी कर्मी मीटर सेक्शन से कंट्रोल रूम में तैनात किए गए हैं। यह कर्मी दिन रात रोस्टर से लगाएं गए हैं। इसके अलावा शहरी उपकेंद्राें पर जेई तैनात कर मोबाइल ट्रांसफार्मर और अतिरिक्त गैंग उपलब्ध कराएं गए हैं। इधर, धनतेरस पर बिजली अफसर सजग दिखे। कुतुबखाना, राजेंद्रनगर, सिविल लाइंस, शाहदाना, किला, डीडीपुरम और कोहाड़ापीर आदि उपकेंद्रों पर ज्यादा ध्यान रखा गया। इससे बिना फाल्ट सप्लाई बनी रही।
शहर में अगर कहीं कोेई फाल्ट और सप्लाई न आने पर उपभोक्ता 0581- 2421333 पर फोन कर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा उपकेंद्रों पर तैनात जेई और तकनीकी कर्मियोें से संपर्क किया जा सकता है।
- एनके मिश्रा, एसई शहर