फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगने लगे स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऊर्जा मंत्री की सख्ती के बाद बिजली विभाग ने शहर में स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरुआत सिठौरा से हुई। अब दूसरे इलाकों में भी इन्हें लगाने का कार्यक्रम बनाया गया है।
विज्ञापन

पिछले महीने आए स्मार्ट मीटर स्टोर में धूल फांक रहे थे। ऊर्जामंत्री ने स्मार्ट मीटर पर सवाल पूछा तो अफसर बगलें झांकने लगे। मीटर लगाने की जिम्मेदारी विद्युत परीक्षण खंड की थी। एसई एनके मिश्रा ने कई बार इन मीटरों को लगाने का काम शुरू करने को कहा भी था लेकिन परीक्षण खंड हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। ऊर्जा मंत्री की नाराजगी के बाद शनिवार को वितरण खंड प्रथम में मीटर लगाने का काम शुरू हुआ। विभाग का मकसद ज्यादा लाइन लॉस वाले इलाकों में ये मीटर लगाने का है।
स्मार्ट मीटर की खूबियां
- उपभोक्ता कभी भी और कहीं भी ऑनलाइन एनर्जी खपत, बिल की जानकारी स्मार्टफोन पर देख सकते हैं।
- बिल में कोई भी छेड़खानी नहीं हो पाएगी।
- नेट मीटर के लिए अलग कोई मीटर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- ये पोस्ट/पेड से प्री-पेड में भी बदल सकेंगे।
- मीटर रीडिंग की जरूरत नहीं, ऑनलाइन होगी।
स्मार्ट मीटर शहर में लगना शुरू हो गए हैं। ये काम पहले ही होना चाहिए था। कई बार विद्युत परीक्षण खंड को निर्देशित किया था। चिह्नित इलाकों में इन्हें लगाया जाना है ताकि बिजली चोरी पर अंकुश लग सके। - एनके मिश्रा, एसई शहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें