फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा पुल से हटाए गए बिजली के पोल

विज्ञापन
अंतिमचरण में है रामगंगा पुल का निर्माण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुल के भार वहन की क्षमता के आकलन के बाद महीने के आखिर में खोल दिया जाएगा ट्रैफिक

बरेली। अगले पंद्रह दिनों में रामगंगा पुल का काम पूरा कर लिया जाएगा। पुल के ऊपर तारकोल बिछाने का काम पूरा हो गया है। अब एप्रोच रोड बनने में बाधा बन रहे बिजली के पोलों को भी हटा लिया गया है। जल्द ही एप्रोच रोड को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रामगंगा पुल पर सेतु निगम अपने हिस्से का काम पूरा कर चुका है। अब दोनों ओर करीब दो-दो सौ मीटर की एप्रोच रोड बनाई जानी है। इसका काम लोक निर्माण विभाग अगले पंद्रह दिनों में पूरा कर लेगा। एप्रोच रोड में बाधा बन रहे बिजली के पोलों को हटा दिया गया है। अधिशासी अभियंता हरवंश ने बताया कि जल्द ही काम शुरू कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां पुल के भार वहन की क्षमता का आकलन होगा, जिसके बाद ट्रैफिक खोल दिया जाएगा। बताया कि इसी महीने के अंत तक इस पर ट्रैफिक दौड़ने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें