फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स और स्वास्थ्यकर्मी समेत 72 मिले संक्रमित

विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार को जिले में 72 लोग संक्रमित मिले हैं। कई संक्रमित स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए हैं। 72 और संक्रमित मिलने के बाद सक्रिय संक्रमितों की तादाद 1019 हो गई है। संक्रमितों में एयरफोर्स, आरटीओ कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल के मुताबिक हजियापुर के अर्बन हेल्थ सेंटर का स्वास्थ्यकर्मी, परसाखेड़ा में एक कर्मचारी भी संक्रमित है। इनके अलावा धौरा रोड, बारीनगला, रामपुर गार्डन नवाबगंज, जोखनपुर, इज्जतनगर, पीर बहोडा, अवध प्लाजा जनकपुरी आवास विकास, छोटी बमनपुरी, फेज-2 तुलसीनगर, रुकुमपुर, बसंत सिनेमा, रामपुर गार्डन, क्लीनिक रामपुर गार्डन, बृजलोक कॉलोनी, मढिया फरीदपुर, बिलसंडा, शास्त्रीनगर, पंजाबपुरा, अलीगंज, पुरानी चांदमारी, कालीचरन मार्ग, सुभाषनगर, श्यामगंज, सीबीगंज, सिद्धार्थनगर, हार्टमन रोड, फारसी टोला, एकतानगर, मॉडर्न फ्लैट्स पाल आटा चक्की के पास राजेंद्रनगर, प्रेमनगर आदि स्थानों पर संक्रमित मिले हैं।

कोरोना वार्ड में लगेगा फोन

कोविड चिकित्सालय में भर्ती ऐसे संक्रमित, जिनके पास फोन नहीं है, उनके परिजन हालचाल जानने के लिए सीएमएस कार्यालय में कॉल करते हैं। इससे कार्य में व्यवधान होता है। सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने बताया कि वार्ड में भर्ती संक्रमितों को फोन रखने की मनाही नहीं है। केवल आईसीयू में भर्ती मरीज मोबाइल नहीं रख सकते हैं। उन्होंने जल्द ही कोरोना मरीजों के लिए वार्ड में फोन लगवाने को कहा है। ताकि परिजन उस नंबर पर फोन कर संक्रमित से बातचीत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें