फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग को भी लग गई ठंड

Tue, 16 Dec 2014 01:50 AM IST
बीरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरियों को ठंड में भी बिजली परेशान कर रही है। बिजली विभाग की सुस्ती का यह हाल है कि दो दिनाें से फुंके पड़े तीन इलाकाें के ट्रांसफार्मर अभी तक दुरुस्त नहीं कराए गए हैं। रविवार को दोहना में पैनल कंट्रोल केबिल जलने से गुल हुई बिजली भी सोमवार को दोपहर दो बजे शुरू हो पाई। अंडर ग्राउंड केबिल में फाल्ट आने से सोमवार को कमल टॉकीज फीडर भी ठप हो गया। इससे पूरे इलाके में बिजली गुल रही।   
विज्ञापन

 डीडीपुरम और जगतपुर में दो दिन पहले ट्रांसफार्मर फुं क गए थे। बारिश के बहाने ये ट्रांसफार्मर रिपेयर नहीं किए गए। डीडीपुरम में 240 तो जगतपुर में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई दी गई। सैलानी में भी रविवार रात आठ बजे 630 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। लोगाें ने जेई को फोन किया तो बताया गया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। यह इलाका 24 घंटे से अंधकार में डूबा हुआ है। शाहदाना के जेई जगदीश ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। कमल टाकिज फीडर बंद होने के कारण आसपास के इलाकाें में सुबह से बिजली नहीं थी। यहां भी काम शुरू कर दिया गया है।

कालीबाड़ी में आठ घंटे का ब्रेक, रास्ता भी रहेगा बंद
कालीबाड़ी इलाके में मंगलवार से मार्ग चौड़ीकरण के लिए पुराने पोल हटाने का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बिजली की सप्लाई इलाके में बंद रहेगी और रास्ता भी बंद किया जाएगा। यहां करीब 30 से 35 पोल पुराने हैं जिन्हें हटाया जाएगा। खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि अगर संभव हुआ तो मंगलवार को ही पोल हटाने काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उर्स की तैयारी
आला हजरत उर्स के लिए बिजली विभाग ने 400 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया है। इलाके में बिजली की समस्या से निपटने और ओवरलोडिंग से बचने के लिए यह इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें