बरेली। सोशल मीडिया पर महिला डॉक्टर और नर्स का ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो तीन सौ बेड अस्पताल का बताया जा रहा है और एक गाने पर महिला डॉक्टर और नर्स ठुमके लगाते दिख रहे हैं। इससे पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्यारा में नर्स के डांस का वीडियो वायरल हो चुका है।
तीन सौ कोविड अस्पताल का वायरल वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। इसमें कुछ महिला स्वास्थ्य कर्मी फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। ब्यूरो