फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का चुनाव आज

Thu, 22 Jan 2015 01:25 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की 60 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव आज होगा। हर तीन साल पर होने वाले चुनाव में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और महामंत्री पर कांटे की टक्कर है। हालांकि पिछले साल की नजीर लेते हुए मतदान से पहले आम सहमति बनाकर पदाधिकारियों का चयन करने का प्रयास जारी है। मतगणना और मनोनीत पदाधिकारियों का चयन भी गुरुवार को ही होगा। चुनाव के लिए 12 चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आम सहमति हो चुकी है लेकिन कोषाध्यक्ष पद पर मतदान की संभावना है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया टीवरीनाथ-पीलीभीत रोड बीडीए कालोनी स्ेिथत बैकमा हाउस में सुबह दस बजे से शुरू होगी। आम सहमति न बनने की दशा में एक बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। अध्यक्ष पद पर अभी राजेंद्र गुप्ता और दर्शनलाल भाटिया का नाम चर्चा में हैं हालांकि इस पद पर आम सहमति के पूरे आसार हैं। वहीं महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए संजीव चांदना, मनमोहन, राजेश जसोरिया, सुदेश अग्रवाल के नाम चर्चा में हैं। इसमें कोषाध्यक्ष पद पर भी आम सहमति के आसार हैं। निवर्तमान महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश रोहतगी, चुनाव अधिकारी सतीश शर्मा और मनोज थपलियाल के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। चुनाव में 109 एसोसिएशन के तीन प्रतिनिधि (अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष) पदों के लिए नामांकन करा सकते हैं। इन प्रतिनिधियों के साथ 927 आजीवन सदस्य केवल मतदान में भाग ले सकेंगे। इसके बाद नई कमेटी छह संयुक्त पदों सहित कुल 20 पदाधिकारियों का मनोनयन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें