फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण सूचियों के प्रकाश से फुंका चुनावी बिगुल

विज्ञापन
विकास भवन में चस्पा सूची देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विकास भवन में रात करीब 11 बजे चस्पा की गई सूची, सूचियां देखने उमड़ी लोगों की भीड़

बरेली। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान की आरक्षण सूची जारी होते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया। विकास भवन परिसर में बाहर दीवारों पर देर रात करीब 11 बजे अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया गया। ऐसे में लोग मोबाइल की रोशन में आरक्षण सूचियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में विकास भवन पहुंचते रहे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पिछले करीब एक माह से हलचल चल रही थी। पूरा मामला आरक्षण सूची के प्रकाशन को लेकर अटका था। राजनीतिक दलों ने भी चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां कर ली थी। वह भी बस सूची के प्रकाशन होने का इंतजार कर रहे थे। जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के सूचियों का प्रकाशन करने के बाद जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों ने सूचियां चस्पा की तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पहुंचने के बाद कई नेताओं ने अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए तो अधिकारियों ने फोन ही स्विच ऑफ कर लिए।

सूची देखने नशेड़ी भी पहुंचे

विकास भवन परिसर के बाहर जहां सूची चस्पा की गई। वहां सूची देखने कई नशेड़ी भी पहुंचे। परिसर में ही कई जगहों पर शराब की कई खाली बोतले पड़ी थी। इस दौरान कई लोगों ने हो हल्ला भी काटा लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे वहां न कोई अधिकारी थे और न ही सुरक्षा कर्मी ऐसे में हो हल्ला काटने वाले हुड़दंग करते हुए खुद ही निकल गए।

जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण

क्रमांक एक-भदपुरा-पिछड़ावर्ग महिला, क्रमांक दो-पिछड़ा वर्ग महिला, क्रमांक तीन-पिछड़ा वर्ग, क्रमांक चार-भदपुरा-नवाबगंज महिला, क्रमांक पांच नवाबगंज अनारक्षित, क्रमांक छह अनारक्षित ,क्रमांक सात अनुसूचित जाति, क्रमांक आठ-अनारक्षित, क्रमांक नौ नवाबगंज-दमखोदा पिछड़ा वर्ग महिला, क्रमांक दस-दमखोदा अनारक्षित, क्रमांक 11 पिछड़ा वर्ग, क्रमांक 12- अनारक्षित, क्रमांक 13 बहेड़ी महिला, क्रमांक 14 अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक 15-अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक 16-महिला, क्रमांक 17-बहेड़ी-शेरगढ़ अनारक्षित, क्रमांक 18-शेरगढ़ पिछड़ा वर्ग महिला, क्रमांक 19-अनारक्षित, क्रमांक 20 पिछड़ा वर्ग महिला, क्रमांक 21-शेरगढ़ अनारक्षित, क्रमांक 22,23,24,25-भोजीपुरा अनारक्षित, क्रमांक 26-फतेहगंज पश्चिमी अनारक्षित, क्रमांक 27-महिला, क्रमांक 28-अनारक्षित, क्रमांक 29-फतेहगंज पश्चिमी-मीरगंज अनारक्षित, क्रमांक 30-मीरगंज पिछड़ा वर्ग, क्रमांक 31-अनारक्षित, क्रमांक 32-मीरगंज-रामनगर महिला, क्रमांक 33-रामनगर अनारक्षित, क्रमांक 34-रामनगर अनुसूचित जाति, क्रमांक 35-रामनगर-मझगवां महिला, क्रमांक 36,37,38 अनुसूचित जाति, क्रमांक 39-मझगवां अनारक्षित, क्रमांक 40-मझगवां-आलमपुर जाफराबाद महिला, क्रमांक 41- आलमपुर जाफराबाद महिला, क्रमांक 42-आलमपुर जाफराबाद पिछड़ा वर्ग, क्रमांक 43- आलमपुर जाफराबाद महिला, क्रमांक 44-आलमपुर जाफराबाद अनारक्षित, क्रमांक 45,46,47-क्यारा अनारक्षित, क्रमांक 48-क्यारा-फरीदपुर अनारक्षित, क्रमांक 49-फरीदपुर महिला, क्रमांक 50-फरीदपुर अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक 51-फरीदपुर-भुता पिछड़ावर्ग, क्रमांक 52-फरीदपुर -भुता महिला, क्रमांक 53-भुता-बिथरीचैनपुर पिछड़ा वर्ग, क्रमांक 54-भुता अनुसूचित जाति, क्रमांक 55-भुता पिछड़ा वर्ग, क्रमांक 56-बिथरी चैनपुर पिछड़ावर्ग महिला, क्रमांक 57,58 बिथरी चैनपुर पिछड़ा वर्ग, क्रमांक 59-बिथरीचैनपुर अनारक्षित, क्रमांक 60-भुता-बिथरी चैनपुर पिछड़ा वर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें