फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में वृद्ध महिला की मौत, नातिन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। नातिन के लिए दवा लेकर ई-रिक्शा से उत्तर रहीं 70 वर्षीय वृद्धा की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम चकरपुर निवासी मूलो देवी पत्नी जग दयाल अपने पुत्र ओमकार की 15 वर्षीय पुत्री पूनम को बुखार आने के चलते भोलापुर उसे लेकर दवा दिलाने पहुंची थी। लौटते समय बरेली-बदायूं रोड पर गांव चकरपुर मोड़ पर ई-रिक्शा से उतरकर किराया दे रही थी कि पीछे से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी। इसमें मूलो देवी व पूनम घायल हो गई। सूचना पर पहुंची भमोरा पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा, जहां मूलो देवी की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन


दून एक्सप्रेस से गिरा युवक गंभीर घायल

फतेहगंज पूर्वी। मंगलवार सुबह बरेली की तरफ से जा रही ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस से एक युवक गिर गया। वहां मौजूद आरपीएफ के सिपाही ऋषिपाल ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा। आरपीएफ कर्मियों द्वारा पूछताछ में युवक ने अपना नाम 18 वर्षीय कृष्णा पुत्र रामधीरज निवासी गांव कम्पुर थाना दरियाबाद बाराबंकी बताया है। वह हरिद्वार से बाराबंकी जा रहा था। तभी ट्रेन के गेट पर आकर स्टेशन की तरफ देखने लगा। तभी झटका लगने से युवक नीचे गिर गया। उसके पास से वेटिंग टिकट भी बरामद हुआ। युवक के सिर में चोट लगी थी। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। यहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें