फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तीन अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। आंवला-भमोरा मार्ग पर हजरतपुर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव बगरपुर निवासी राम अवतार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पैदल बरेली जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह आंवला-भमोरा मार्ग पर हजरतपुर मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार केसरपुर (सिरौली) निवासी दया करण, उनकी सास लाल कुंवर और ससुर दयाराम भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। राम अवतार और बाइक चालक दया करण की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान राम अवतार ने दम तोड़ दिया, जबकि दया करण की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि राम अवतार का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें