फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन में चढ़ते समय बुजुर्ग का पैर फिसला, मौत

Mon, 09 Nov 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। देवरनियां रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलने से मोहम्मद मियां (63) की मौत हो गई। वह दुकान का सामान लेने के लिए लालकुआं जा रहे थे। जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म से ट्रेन पर चढ़ने के दौरान बुजुर्ग का पैर फिसला, जिससे वह गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने बुजुर्ग की पहचान कर बताया कि मोहम्मद मियां देवरनियां के वार्ड एक के निवासी थी। परिजनों ने बताया है कि वह पहले चालक थे। बाद में परचून की दुकान शुरू कर दी। रविवार को रोज की तरह दुकान का सामान लेने के लिए ट्रेन से लालकुआं जाने के लिए निकले थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें