फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सैर पर निकले बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, चेन और फोन लूटा

Sat, 25 Jul 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। पत्नी के साथ शुक्रवार सुबह सैर पर निकले परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव (65) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन भी लूट ले गए। शव हाईवे किनारे फेंक दिया। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि सियाराम के बेटे सुरेश की तहरीर पर धौराटांडा निवासी लालाराम, उसके बेटे संजीव और गांव के ही महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
विज्ञापन

धौराटांडा के बिबियापुर कायस्थान निवासी सियाराम सुबह छह बजे पत्नी सत्यवती के साथ सैर पर निकले थे। उनकी पत्नी डॉ. राम नारायण गुप्ता के क्लीनिक के पास से घर लौट गईं। सियाराम टहलते हुए आगे निकल गए। सुरेश ने पुलिस को बताया कि जब उसके पिता काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उसने उनके नंबर पर कई बार कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पता लगा कि उनका शव धौराटांडा से डेढ़ किलोमीटर दूर दिबियापुर के पास रोड किनारे पड़ा है। सूचना पर एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी सुराग जुटाए। सीओ ने बताया कि सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
हत्या की वजह स्पष्ट नहीं, घर पर मिले दो आरोपी, तीसरे को किच्छा से दबोचा
प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। हालांकि, बताया जा रहा है कि सियाराम और लालाराम के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर रंजिश थी। मामला अदालत में गया तो सियाराम के पक्ष में फैसला आया। लालाराम ने फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दी थी। हत्याकांड के बाद दो आरोपी अपने घर पर ही मिले, जबकि तीसरे को किच्छा से दबोचा गया। आरोपियों और मृतक की लोकेशन व कॉल डिटेल भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

गला काटा, धारदार हथियार से किए आठ वार
सियाराम की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि उनकी हत्या की गई है। सियाराम के शरीर पर धारदार हथियार से आठ वार किए गए। उनका गला भी आधा कटा हुआ पाया गया। गला कटने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। उनके सीने और पेट पर भी चाकू से वार किए गए।
वर्जन
पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वजह अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें