फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बुजुर्ग की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव, बंधे थे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के खादर इलाके के एक गन्ने के खेत में बुजुर्ग का शव सड़ी गली हालत में फंदे से लटका मिला। दोनों हाथ बंधे थे। गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद शनिवार रात शव की पहचान स्थानीय गांव खमरिया के ही निवासी 73 वर्षीय बाबू सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

बाबू सिंह के बेटों ने पिता के लापता होने की सूचना ही नहीं दी थी, हत्या में शक की पहली सुई करीबियों के इर्दगिर्द घूम रही है।
खमरिया निवासी किसान के खेत में शव मिलने की सूचना पर मीरगंज थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह और सीओ अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शव सड़ चुका था। उससे दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के दोनों हाथ आगे की ओर रस्सी से बंधे हुए थे और पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। आशंका जताई कि हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है।
शाम को पोस्टमाॅर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई। रात नौ बजे पुलिस को पता लगा कि शव खमरिया गांव के बाबू सिंह का है। उनके बेटे कुलदीप ने शव की पहचान की। उसने बताया कि पिता अक्सर बाहर जाते रहते थे।
नाराज होकर जाते थे और किसी मंदिर पर कुछ दिन रहकर घर आ जाते थे। उन्हें लगा कि शायद पिता नाराज होकर ही गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बाबू सिंह के तीन बेटे हैं। बाबू सिंह अक्सर बेटों को बुरा भला कहते थे, वह कहते थे कि संपत्ति किसी और के नाम कर देंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें