फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अटल सेतु से गिरकर बुजुर्ग की मौत, टहलने की बात कहकर निकले थे घर से

Thu, 02 Apr 2026 10:15 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर अटल सेतु से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। पुल से बुजुर्ग कैसे गिरा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों से की पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में टहलने की बात कहकर घर से निकले आजमनगर निवासी इम्तियाज (65 वर्ष) की बुधवार दोपहर अटल सेतु से गिरकर मौत हो गई। यह भी स्पष्ट नहीं है कि पुल के ऊपर बुजुर्ग को किसी वाहन ने टक्कर मारी या फिर वह किसी अन्य वजह से गिरे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कोतवाल सुरेश गौतम ने बताया कि बुधवार अपराह्न तीन बजे पुल से बुजुर्ग के गिरने की सूचना मिली तो पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात 11 बजे जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले इम्तियाज की बेटी की मौत हो गई थी। इससे वह अवसाद में थे। वह बीमार भी रहते थे। उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को वह टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। वह पुल से कैसे गिरे, इसकी जानकारी नहीं है। पुल के नीचे ठेला-खोमचा लगाने वालों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वजह नहीं पता चल सकी। 

विज्ञापन

काफी देर से पुल पर घूम रहे थे इम्तियाज 
पुल के नीचे गन्ने के जूस का ठेला लगाने वाले युवक ने बताया कि बुजुर्ग काफी देर से पुल पर घूम रहे थे। कई बार  नीचे झांक कर भी देखा। बाद में धड़ाम की आवाज आई तो देखा कि वह खून में लथपथ नीचे पड़े हैं। पुलिस शव ले गई है।

हादसा, आत्महत्या या किसी ने धक्का दिया, स्पष्ट नहीं
बुजुर्ग कैसे गिरा, यह अब तक सवाल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं बता पा रहे कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर किसी ने बुजुर्ग को धक्का दिया। कोतवाली पुलिस ने पुल के नीचे ठेला-खोमचा लगाने वाले तमाम लोगों से पूछताछ की, लेकिन पुल के ऊपर क्या हुआ, यह कोई नहीं बता सका। उन्होंंने सिर्फ बुजुर्ग को गिरते देखा और पुलिस को सूचित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें