फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल एयरबेस पर वायुसेना की गतिविधियां और तेज

विज्ञापन
उड़ान भरता सुखोई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। चीन सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच वायुसेना के त्रिशूल एयरबेस पर भी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। तीन दिनों से शाम से देर रात तक लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट आसपास के माहौल में गूंज रही है। सैन्य सामान से भरे सेना के ट्रकों की आवाजाही भी बढ़ गई है। हालांकि एयरबेस के अफसरों ने कुछ कहने से इनकार किया है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के मुताबिक तीन दिन से लगातार एयरबेस से सुखोई विमानों की गड़ग़ड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा रहा है। शुक्रवार शाम छह बजे से रात करीब साढ़े बारह बजे के बीच कई विमानों ने उड़ान भरी। शनिवार को दिन भर एयरबेस पर क्विक रिस्पॉंस टीम के वाहनों की आवाजाही रही। सूत्रों के मुताबिक चीन को जवाब देने के लिए भारत की ओर से सीमा पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार शाम कुछ लड़ाकू विमानों ने पिथौरागढ़ जिले से सटी चीन सीमा के नजदीक तक उड़ान भरी थी। लिपुलेख में भी सेना और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें