फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आठ साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, हाथ से नोचा मांस

Sat, 16 Aug 2025 03:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में आवारा कुत्ते आए दिन लोगों को जख्मी कर रहे हैं। शुक्रवार को किला क्षेत्र के मलूकपुर निवासी बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। 
विज्ञापन
पीड़ित बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना किला क्षेत्र में मलूकपुर निवासी आठ वर्षीय आयशा वैश्य पर शुक्रवार शाम घर के बाहर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। उसके हाथ में गहरा घाव हो गया।  आयशा की मां भूमि वैश्य बताया कि बेटी दुकान की ओर जा रही थी, तभी अचानक कुत्ते ने हमला कर उसके हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर नोट लिया। 

विज्ञापन


शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्ते से उसे छुड़ाया। घायल आयशा को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते आए दिन लोगों को काट रहे हैं। 

हर महीने तीन हजार लोगों को जख्मी कर रहे कुत्ते
नगर निगम ने चार महीने में कुत्तों को पकड़ने पर 25 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद भी ये बेकाबू हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक को जख्म दे रहे हैं। सदन से लेकर सड़क तक पार्षद नगर निगम के अभियान को कागजी बता चुके हैं। शहर से लेकर गांव तक हर महीने कुत्ते तीन हजार से अधिक लोगों को जख्म दे रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: चौपुला पुल पर चीनी मांझे की चपेट में आने से युवक घायल, चेहरे पर गहरा घाव, लगे 10 टांके
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 400 लोगों को एआरवी लगती है। इसमें करीब 100 लोग ऐसे होते हैं जो नए होते हैं। इसी हिसाब से यह माना जा रहा है कि 24 घंटे में 100 लोगों को कुत्ते काटते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें