फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार भगदड़: बरेली के परिवार पर टूटा सितम... आठ साल के एक इकलौते बेटे की मौत, मां-बहन की हालत नाजुक

Mon, 28 Jul 2025 07:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर परिसर में रविवार को भगदड़ मच गई थी। इसमें बरेली जिले के आठ वर्षीय आरुष की भी जान चली गई। उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनका उपचार चल रहा है। 
 
विज्ञापन
मृतक बच्चे के परिवार में पसरा मातम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर परिसर में बिजली का तार टूटने की अफवाह से मची भगदड़ में बरेली के गांव सहोड़ा का परिवार चपेट में आ गया। इसमें आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन की हालत नाजुक है। रविवार को जब घटना की सूचना मिली तो परिवार के लोग और पड़ोसी अवाक रह गए।

विज्ञापन


थाना शीशगढ़ के गांव सहोड़ा निवासी प्रवेश कुमार के परिवार के साथ यह घटना हुई। उनका आठ साल का बेटा आरुष और छह साल की बेटी सौम्या अपनी मां निर्मला के साथ 25 जुलाई को ननिहाल रामपुर जिले के थाना कैमरी के गांव पदपुरी गए थे। वहां से निर्मला दोनों बच्चों और भाई राजीव व भाभी दीक्षा को लेकर हरिद्वार गंगा स्नान करने चली गईं थीं। रविवार शाम सभी को घर (पदपुरी) लौटना था।

रविवार सुबह सभी लोग गंगा स्नान कर मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। मंदिर परिसर में सभी लाइन में लग गए। भीड़ ज्यादा थी और इसी दौरान बिजली का तार टूटने की अफवाह से भगदड़ मच गई। इसमें आरुष, सौम्या और निर्मला के साथ ही दीक्षा और राजीव दबकर घायल हो गए। आरुष की ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरुष की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। 

Video: जोगी नवादा में कांवड़ियों के जत्थे पर बरसाए फूल, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत; दो साल पहले हुआ था बवाल

इकलौता बेटा था आरुष, कक्षा दो का छात्र था
आरुष की मौत और बाकी लोगों के घायल होने की खबर पाकर प्रवेश के संयुक्त परिवार के अन्य सदस्य भी हरिद्वार रवाना हो गए। आरुष के दादा नत्थूलाल यदुवंशी ही घर पर मिले, उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरुष प्रवेश का इकलौता बेटा और पूरे परिवार का लाडला था। वह शीशगढ़ के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। घटना की जानकारी के बाद उनके घर आने-जाने वाले लोगों का तांता लगा रहा। सभी लोग पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें