गांधीधाम-भुज के बीच आला हजरत एक्सप्रेस निरस्त
भुज स्टेशन पर इंटरलॉकिंग काम के कारण 14311/14322 बरेली-भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस को गांधीधाम-भुज स्टेशन के बीच निरस्त कर दिया गया है। 28 सितंबर को बरेली से चलकर 29 सितंबर को सुबह 11 बजे भुज पहुंचने वाली 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस को गांधीधाम से भुज के बीच निरस्त कर दिया गया। 29 अक्तूबर को भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस भुज के स्थान पर गांधीधाम से चलाई जाएगी।