रेलवे ने लाइन नंबर तीन की पटरियां और स्लीपर बदलने के लिए 25 जून से नौ जुलाई तक जंक्शन से चलने और गुजरने वाली आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर और बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर को रद्द किया गया है।
वहीं बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस शाहजहांपुर-बरेली, बरेली-बांदीकुई आगरा कैंट पैसेंजर बरेली-चंदौसी के बीच रद्द रहेगी रहेगी। इसके अलावा जंक्शन से सुबह 9.10 बजे चलने वाली बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर एक घंटा देरी से दस बजे प्लेटफॉर्म नंबर चार से रवाना होगी। लखनऊ-मुरादाबाद/दिल्ली अप लाइन की सभी ट्रेनें प्लेटफॉर्म तीन और चार से गुजारी जाएंगी।