बरेली। लखनऊ में 13 से 18 मार्च तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्राॅयल आयोजित किए गए। इसमें महज आठ खिलाड़ियों ने ही भाग लिया।
ट्रॉयल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय टीम के लिए किया गया। टीम में सैयद जहरान हुसैन, वैभव कुमार, प्रियांश कुमार, अनमोल कश्यप, आयुष कुमार, जितेश पाल, कनिष्क पटेल, सैयद जुहैर हुसैन को शामिल किया गया है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्राॅयल में प्रतिभाग करना होगा।