फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धोबी तालाब पर आठ लोगों पर कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने धोबी तालाब पर आठ लोगों के अवैध कब्जे का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका की अध्यक्ष रश्मि जायसवाल के पति अजय जायसवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि धोबी तालाब पर आठ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिए हैं। यह सभी लोग उनके विरोधियों के करीबी हैं। उन्होंने बताया है कि राजस्व विभाग ने उन्हें धोबी तालाब की रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें आठ लोगों के कब्जा की बात कही गई है। जल्द ही धोबी तालाब को उन आठ कब्जेदारों से कब्जामुक्त कराया जाएगा।
राम तालाब पर भी कब्जा, जांच की मांग
मुख्यमंत्री, कमिश्नर और जिलाधिकारी को शिकायत करने वाले अरुण कुमार ने कहा कि धोबी तालाब से मिला हुआ ही राम तालाब का यह रकबा है। अभी कुछ दिन पहले जो 19 बैनामे हुए हैं। उनकी भी जांच होनी चाहिए कि वह रकबा कहां है। कुछ लोगों ने राम तालाब के अस्तित्व को बचाने की भी मांग की है। लोगों ने बताया कि इस तालाब के बड़े रकबे पर दो स्कूल वालों ने अपना कब्जा कर निर्माण कर लिया है। यह भी नगर पालिका का तालाब है। धोबी तालाब के साथ-साथ राम तालाब को बचाने की जिम्मेदारी भी नगर पालिका प्रशासन की होती है।
विज्ञापन

इधर, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि धोबी तालाब की पैमाइश रिपोर्ट आ गई है लेकिन अभी तक राम तालाब की पैमाइश रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं, लोगों ने सांसद छत्रपाल सिंह व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से भी राम तालाब की पैमाइश कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन



धोबी तालाब के अलावा जो भी तालाब है। उन सभी पर पूरी नजर रखी जा रही है। किसी को कहीं कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। राजस्व विभाग की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
-रत्निका श्रीवास्तव, एसडीएम, बहेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें