- 04313 मुजफ्फरपुर-देहरादून समर स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से सुबह नौ बजे चलने के बाद रात 12:27 बजे बरेली आएगी और रविवार को सुबह 8:30 बजे देहरादून पहुंचेगी।
- 05047 वाराणसी-आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। बनारस से शाम 7:20 बजे चलने के बाद यह ट्रेन बुधवार सुबह 4:37 बजे बरेली आएगी और 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- 05048 आनंद विहार-वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को शाम 6:15 बजे आनंद विहार से चलने के बाद रात 10:35 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:51 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
- 04682 जम्मूतवी-कोलकाता समर स्पेशल 23 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को रात 11:20 बजे जम्मूतवी से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:38 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन दोपहर एक बजे कोलकाता पहुंचेगी।
- 04681 कोलकाता-जम्मूतवी समर स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:45 बजे कोलकाता से चलने के बाद अगले दिन रात 10:52 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।