अस्पताल के गेट के पास छोड़ गए शव
चंद्रशेखर ने बताया कि 23 नवंबर को फोन पर सूचना मिली कि प्रिया की तबीयत खराब है। उसको मिशन अस्पताल लेकर गए हैं। परिजन वहां पहुंचे तो अस्पताल के गेट के पास खड़ी एक निजी कार में प्रिया का शव रखा हुआ था। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। इस पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि बेटी आठ माह की गर्भवती थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रिया की पीटकर हत्या की गई है। इसके बाद शव को छोड़कर भाग गए।
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर मंगलवार देर रात पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।