राजकीय पॉलीटेक्निक और महिला पॉलीटेक्निक में सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में विभिन्न ट्रेड के आठ छात्रों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। अपनी-अपनी ट्रेड में टॉप फाइव मेधावी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की गई। महिला पॉलीटेक्निक में विभिन्न ट्रेड की टॉपर के साथ 150 छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
राजकीय पॉलीटेक्निक में मेकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन, ऑटो मोबाइल, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के टॉप फाइव छात्र को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की गई। इसमें 2017 के चार सौ और पिछले साल के 250 छात्र शामिल हैं। मेधावियों को सम्मानित करते हुए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि देश में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है। प्रधानाचार्य एसके वैश्य ने संस्थान की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस बार 93 फीसदी से ज्यादा छात्र पास हुए। विधायक डॉ. अरुण कुमार, विधायक डीसी वर्मा, विधायक बहोरन लाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एसके वैश्य ने संस्थान की उपलब्धि गिनाते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2016-17 में 93 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल हुए हैं। संस्थान से पढ़ाई करने वाले छात्रों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। बीएल एग्रो के एमडी घनश्याम खंडेलवाल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता वर्मा ने बताया कि सक्षम बालिका संपन्न योजना के तहत कुमारी मधु को दस हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह के मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान एसएस पाल, सुशील कुमार, वेद प्रकाश, ज्ञान प्रकाश लोधी, यशपाल सिंह, आरडी शर्मा आदि मौजूद रहे।