फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चाल प्रतियोगिता में जाकिर और नैना ने मारी बाजी

Tue, 03 Oct 2017 02:03 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
‌िवविजेता
विज्ञापन

विज्ञापन
गांधी जयंती पर खेल विभाग की ओर से पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो सौ से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। बालक वर्ग में जाकिर हुसैन और बालिका वर्ग में नैना को पहला पुरस्कार मिला।  
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका वर्ग के लिए तीन किलोमीटर और बालक वर्ग के लिए पांच किलोमीटर पैदल चाल निर्धारित थी। प्रतियोगिता में 175 बालक और 25 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। जाकिर हुसैन के अलावा दूसरे से छठे स्थान पर अमित पटेल, आवेश कुमार कश्यप, लालता प्रसाद, अकरम अली और दुष्यंत सिंह रहे। बालिकाओं में नैना के साथ करिश्मा, अंशिका, वाणी शर्मा, मुस्कान यादव, काजल सिंह दूसरे से छठे स्थान पर रहीं। पुरस्कार वितरण आरएसओ मुद्रिका पाठक और डीएसओ शमीम अहमद ने किया। इस दौरान कोच सुमित चौरसिया, सोनेंद्र श्रोतिया, हेमंत कुमार, मुजाहिद अली, हरिशंकर, विनय गोस्वामी, दीपमाला, ओपी कोहली, चिंतामनी, अविनाश व अन्य का सहयोग रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट स्वीमिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे 500 तैराक
पंडित दीनदयाल उपाध्याय क ीजन्म शताब्दी के अवसर पर 4 से 6 अक्तूबर तक प्रदेशीय सीनियर स्वीमिंग प्रतियोगिता का आयोजन डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, लखनऊ, झांसी, मिर्जापुर, आगरा समेत अन्य जिलों के तैराक भाग लेंगे। 500 से अधिक तैराक आने की संभावना जताई जा रही है। आरएसओ मुद्रिका पाठक ने बताया कि तैयारी कर ली गई है। विजेताआें को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें