फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिवाली और छठ पूजा के लिए चलेंगी आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनें, आईआरसीटीसी ने शुरू की बुकिंग

Mon, 09 Oct 2023 05:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

पहले से संचालित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं है। ऐसे में यात्रियों की सहूलियत के मद्देनजर रेलवे त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों का संचालन नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पूजा के लिए दिल्ली, यूपी और बिहार के लोगों को घर वापसी में समस्या नहीं होगी। रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली से यूपी और बिहार के लिए आठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा के साथ आईआरसीटीसी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार को घोषित की गईं ट्रेनों का संचालन नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। अक्तूबर मध्य में नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन शुरू होकर नंबवर मध्य छठ पूजा तक चलेगा। इस दौरान रामनवमीं, विजयदशमी, दिवाली, भैयादूज और करवाचौथ के त्योहार भी होंगे। पहले से संचालित हो रहीं ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों की सहूलियत के मद्देनजर रेलवे त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

इन त्योहार स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

- 04060 आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस सात से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
- 04059 जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस चार से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी।
- 04080 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस छह से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी।
- 04079 वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस सात नवंबर से एक दिसंबर प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
- 04488 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस चार से 25 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी।
- 04487 गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस पांच से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
- 05557 जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
- 05558 आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस 22 नवंबर से छह दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें