यहां 8:15 बजे होगी नमाज
दरगाह वली मियां स्थित चांद मस्जिद, जसोली की पीराशाह मस्जिद, चौकी चौराहा वाली मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, एजाजनगर की पुरानी मस्जिद, कंघी टोला की नूरी रजा मस्जिद, छोटी बमनपुरी की इब्राहीम मस्जिद, कटीकुईया की हकीम सुक्का खां मस्जिद में सुबह आठ बजे, खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया, बाकरगंज की आयशा मस्जिद में सुबह 8:15 बजे नमाज अदा की जाएगी।
दरगाह बशीर मियां, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, सैलानी की बारादरी मस्जिद, आजमनगर की मोलसिरी मस्जिद, खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद, जखीरा की इमली वाली मस्जिद, सुभाषनगर की साबरी मस्जिद, घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद, बानखाना की खुदा बक्श मस्जिद, सब्जी मंडी की एक मीनार मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, सैलानी की हबीबिया मस्जिद, आजम नगर की मसीत उल्लाह मस्जिद, रेती की नक्शबंदीयान मस्जिद, गढ़ैया की नूरी मस्जिद में सुबह नौ बजे नमाज अदा की जाएगी।
किला की शाही जामा मस्जिद मस्जिद, खानकाह-ए-नियाजिया, बीबी गरीब नवाज मस्जिद, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, घेर जाफर खां की मिर्जाई मस्जिद, कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद में सुबह 9:30 बजे, सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद, गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद में सुबह 10 बजे नमाज अदा की जाएगी।
ईदगाह में एक साथ 30 हजार लोग अदा करेंगे ईद की नमाज
ईद के मद्देनजर ईदगाह की रंगाई-पुताई के साथ ही सजावट भी पूरी कर ली गई है। इसमें लगभग 30 हजार लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ईद की नमाज अदा कराएंगे।
ईदगाह प्रबंधन कमेटी के सदर खलील अहमद ने बताया कि व्यवस्थाओं को लेकर महबूब अंसारी, रईस खां, अशरफ अली, सैयद हबीब हुसैन, महताब अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संचालन सरताज हुसैन, हाफिज अब्दुल वाहिद करेंगे।
नमाज के लिए ईदगाह परिसर के अलावा बाहरी हिस्से में भी व्यवस्था रहेगी। जरूरत पड़ने पर आस-पास रहने वाले लोग अपने मकानों की बैठकों में व छतों पर भी नमाज के लिए जगह दे देते हैं। इस तरह यहां लगभग 30 हजार नमाजियों के लिए व्यवस्था रहेगी।