फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब से कब्जे हटवाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे के बीचो-बीच बनी सरकारी तालाब पर हुए कब्जे को हटवाने के लिए नगर पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत एक तालाब के पास जेसीबी से रास्ता बनाया गया है। कब्जेदारों को चेतावनी के बाद नगर पालिका जल्द नोटिस भेजेगी। इससे कब्जेदारों में खलबली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गांधी टोला निवासी किशनलाल ने एसडीएम उदित पंवार और नगर पालिका परिषद को शिकायती पत्र देकर नगर के बीचोबीच अपना अस्तित्व खोता जा रहा सरकारी तालाब को कब्जा मुक्त कराने को शिकायती पत्र दिया था, जिस पर एसडीएम ने कानूनगो लालाराम और हलका लेखपाल प्रेमपाल गंगवार को जांच के निर्देश दिए। नगर पालिका और राजस्व टीम ने जांच की तो सरकारी तालाब पर कई मकान अवैध रूप से बने मिले।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद के लिपिक कैलाश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब को साफ करवाया। अधिशासी अधिकारी आरआर अंब्रेश ने बताया कि सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे मिले हैं। सफाई कराने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है, ताकि जेसीबी मौके तक पहुंच जाए। कब्जेदारों को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। शीघ्र तालाब से अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें